Samastipur

दलसिंहसराय में कई युवाओं ने थामा बीजेपी का हाथ,प्रतिमा की हुई साफ सफाई

दलसिंहसराय,भारतीय जनता पार्टी के 44 वां स्थापना दिवस व समाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष बरनवाल की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी हेतु प्रतिमा की साफ सफाई किया गया.वहीं जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष कई जदयू कार्यकर्ता एवं युवाओ ने बीजेपी पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया. मदन मोहन लाल हरिओम लाल, सुनील कुमार, रौशन बरनवाल,चंदन कुमार,निर्मल कुमार,शुभम कुमार ने भाजपा का दामन थामा. नगर अध्यक्ष राजेश पासवान ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया.
इस दौरान वक्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पर पहुचाने की बात कही.मौके पर शंभू प्रसाद साह,नवल झा,राजीव चौधरी,श्याम कुमार लाल,अजय पाण्डेय,अजय राजर्शी,अमन कुमार,मुकेश पोद्दार,गौरी शंकर,प्रदीप साह,राजा ठाकुर,रामकुमार लाल,ललन चौधरी,गोपाल डालमिया,प्रेम कुमार सहित दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!