Indian RailwaysPatna

पाटलिपुत्र और मोतिहारी के बीच चलने जा रही है इंटरसिटी एक्सप्रेस,देखें टाइम-टेबल

पाटलिपुत्र और मोतिहारी के बीच चलने जा रही है इंटरसिटी एक्सप्रेस.पटना: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है. रेलवे ने इन दोनों स्टेशन के बीच इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. 15 अप्रैल शनिवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा. पहले दिन स्पेशल ट्रेन के तौर पर इसका परिचालन किया जाएगा. 05556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन, बापूधाम मोतिहारी से तीन बजे शाम में खुलकर रात के आठ बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी – पाटलिपुत्र – बापूधाम मेमू स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 16 अप्रैल से हर दिन होगा. गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर रखते हुए 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र- बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2023 से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 19.00 बजे खुलकर 19.33 बजे सोनपुर, 19.50 बजे हाजीपुर, 20.40 बजे रामदयालु नगर 20.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.44 बजे मेहसी, 21.57 बजे चकिया, 22.07 बजे पिपरा, 22.17 बजे जीवधारा रुकते हुए 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी.

सीपीआरओ ने क्या दी जानकारी?

इस मामले में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पाटलिपुत्र और मोतिहारी के बीच नई मेमू इंटरसिटी का परिचालन रविवार (16 अप्रैल) से होगा. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी के लिए सुबह 6 बजे खुलेगी. यह सुबह 9.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

वापसी की बात करें तो ट्रेन नंबर 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से हर रोज पाटलिपुत्र से शाम 7 बजे खुलकर रात 10.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी. इससे इस रूट में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!