Samastipur

पति ने पत्नी के प्राईवेट पार्ट में डाला रॉड:दूसरी शादी के लिए करना चाहता था हत्या

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नवाबगंज डढ़िया गांव में संतोष दास (32) ने अपनी ही पत्नी (30) से पहले मारपीट किया, फिर गुप्तांग में लोहे का रॉड डाल दिया है। घटना के संबंध में पीड़िता का कहना है कि पति उसके निकले हुए दांत के कारण उसे पसंद नहीं करता है और वह दूसरी शादी करना चाहता है। अक्सर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अक्सर मारपीट करता है पति

2012 में हुई थी शादी

 

वहीं आज भी खाने बनाने के दौरान अचानक पति ने पिटाई शुरू कर दी और पीट-पीटकर बेहाेश कर दिया। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के प्राईवेट पार्ट में रॉड डाल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे चकमेहसी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मेरे साथ वह अक्सर मारपीट करता है और कहता है कि तुम्हारी हत्या कर देंगे तभी नई-नवेली दुल्हन घर लाएंगे। वहीं दोनों की शादी 2012 में हुई थी। दोनों के चार संतान हैं, जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है।

 

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष

 

वहीं इस पूरे मामले में चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला के बयान के आधार पर अग्रेतर कारवाई की जा रही है। आरोपी पति फिलहाल फरार चल रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!