Patna

उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों का भी GST कलेक्शन बिहार से ज्यादा: प्रशांत किशोर

पटना।जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के दिघवारा में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे देश में सबसे कम बिहार में 1600 रुपये प्रति व्यक्ति जीएसटी क्लेशन है, जबकि बिहार की आबादी 13 करोड़ है। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड जहां की आबादी डेढ़ करोड़ है, वहाँ बिहार से ज्यादा जीएसटी क्लेशन है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गुजरात का 1 महीने का जीएसटी क्लेशन 1 लाख 40 हजार रुपये, कर्नाटक में 1 लाख 22 हजार रुपये जीएसटी क्लेशन है। पूरे देश में बिहार में सबसे कम जीएसटी क्लेशन है। बिहार में कोई कैसे विकास की बातें कर सकता है। बिहार के लिए विकास का मतलब है राशन कार्ड और नाली-गली। यहाँ के लोग भी यही बात करते हैं। जब तक बिहार में जीएसटी क्लेशन अन्य राज्यों के बराबर नहीं होगा तब तक बिहार का विकास होना बहुत मुश्किल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!