Samastipur

समस्तीपुर में गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत:जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के घमहो गांव में बुधवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर 10 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची गांव के घनश्याम यादव की पुत्री पिंकी कुमारी बताई गई है वह कक्षा तीन की छात्रा थी। गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करती थी। घटना की सूचना पर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला बाद में पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पैर फिसलने से हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया गया है कि घनश्याम यादव की पुत्री पिंकी कुमारी गांव के ही वार्ड 7 मोहल्ला में खेत की ओर गई थी बताया गया है कि खेत में जेसीबी से काफी गड्ढा किया गया था, जिसके कारण उसमें पानी भरा था लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बच्ची शौच कर रही होगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गई। दिन के करीब 10 बजे तक बच्ची का कुछ था पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों ने शक के आधार पर जेसीबी के खोदे गए गड्ढे में उसकी तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बाद में लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। ‌

सदर अस्पताल में जुटे लोग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिंधिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिंघिया थाना अध्यक्ष बी चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर इस मामले में सिंधिया थाने में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!