Samastipur

लू के कारण समस्तीपुर में आज से सुबह 6:30 से 11 बजे तक चलेंगे सभी स्कूल

समस्तीपुर.जिला में लगातार बढ़ रहे तापमान व चल रही लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों के संचालन का समय और घटाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बारे में डीईओ मदन राय ने बताया कि जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन गुरुवार 20 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से दिन के 11 बजे तक किया गया है। इसमें प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय शामिल हैं।

डीईओ ने बताया कि इस आदेश का पालन करना निजी विद्यालयों के लिए अनिवार्य बनाते हुए सभी निजी विद्यालयों को इससे संबंधित निर्देश भेजा गया है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!