EducationSamastipur

नेट की परीक्षा में दलसिंहसराय के प्रशांत दूसरी बार भी हुए क्वालिफाइड,लोगो ने दिया बधाई

नेट की परीक्षा।दलसिंहसराय | शहर के मेन बाजार, मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी प्रशांत कुमार ने यूजीसी नेट की परीक्षा दुबारा क्वालिफाइड कर सम्पूर्ण क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित किये गए। उन्होंने इतिहास विषय के लिए परीक्षा में शामिल होकर पहले पत्र में 93.44 परसेंटाइल एवं द्वितीय पत्र में 98.17 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए टोटल 98.1622128 परसेंटाइल अर्जित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे पूर्व प्रशांत ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 एव जून 2022 मर्ज सायकल की परीक्षा भी 95.9138503 परसेंटाइल से पास किया था। प्रशांत की इस दोहरी सफलता पर जहाँ उनके पिता मनोज कुमार ठाकुर एवं माँ संजू देवी ने हर्ष व्यक्त किया है,

वहीं बीडीओ प्रफुल चंद्र प्रकाश, शिक्षक संजीव कुमार संजू, प्रोफेसर संजय झा, डॉ० विवेक दत्त, राजा कुमार, सतीश कुमार सहित शहरवासियों एवं निकटतम मित्रों ने उन्हें बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!