Samastipur

दलसिंहसराय;बैठक मे अम्बेडकर जयंती मनाने और भीम चौपाल लगाने का लिया निर्णय

दलसिंहसराय। हीरा लाल शाह जी धर्मशाला दलसिंहसराय के प्रांगण में प्रखंड जनता दल यू कि बैठक कि गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री घनश्याम दास एवं संचालन नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने किये बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष से अपील कि गई कि आगामी 14 अप्रैल को प्रखंड के सभी पंचायतो में बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर कि जयंती मनाने और भीम चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके पूर्व संध्या पर 13 अप्रेल को सभी पंचायतों के महादलित टोला में दीप जलाया जायेगा इस कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार जी द्वारा अनुसूचित जाति एवं समाज के पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किये जा रहें कार्यक्रम के बारे में लोगो को जानकारी दी जायेगी ताकि इसका सम्पूर्ण लाभ लोग ले सके,नीतीश कुमार जी न्याय के साथ विकाश के मार्ग पर अग्रसर है। डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के बनाये रास्ते पर चलकर ही बिहार का विकाश सम्भव है.

 

इस कार्यक्रम को
जिला प्रवेक्षक कृष्णदेव पासवान, हरिश्चन्द्र पोद्दार, सुशील कुमार सुरेका, बोधन चौधरी, मोहम्मद कलाम,सज्जन राय, सुरेंद्र कुमार, विरेंद्र राउत,संजु लाल,विजय झा,अनिल सोनी,रामानंद दास,धर्मेन्द्र कुमार राम,अभिषेक कुमार, कैलाश सहनी,मनोज पटेल, प्रमोद कुमार चौधरी, गोपाल ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, जोगेश्वर राम,विनोद कुमार, मनोज राय,विमला देवी, सुनीता देवी, मोहम्मद सिराज, श्रीकांत गुप्ता एवं अन्य लोगो ने संबोधित किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!