Samastipur

दलसिंहसराय;विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सम्मानित हुए डॉ.एल.साह एवं डॉ.अंजना कुमारी

दलसिंहसराय(समस्तीपुर).प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य को सर्वाधिक महत्वपूर्ण धन के रूप में माना गया है। यदि आप स्वस्थ हैं तभी परिवार और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं।ये बातें मिथिलांचल के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार सह चर्चित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के संस्थापक अध्यक्ष चाँद मुसाफिर ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दलसिंहसराय के दो चर्चित चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

श्री मुसाफिर ने कहा की सामाजिक विकास में चिकित्सकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो निर्बाध रूप से लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।उक्त अवसर पर चाँद मुसाफिर ने शांति हॉस्पिटल के चिकित्सक सह दरभंगा के बहेड़ी में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित डॉ. एल. साह एवं चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमारी कश्यप को अंगवस्त्र, पाग एवं डायरी प्रदान कर सम्मानित किया।

 

मौके पर उपस्थित बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा की सम्मान से नई ऊर्जा का संचार होने के साथ ही आगे कुछ बेहतर करने का उत्साह भी बढ़ता है।दोनों चिकित्सकों ने साहित्यकार चाँद मुसाफिर के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में कुछ और बेहतर करने का संकल्प दोहराया। मौके पर मनमोहन गिरी, रेखा कुमारी, लवली कुमारी पूजा, किशन कुमार आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!