Samastipur

दलसिंहसराय;आर एल महतो बी एड कॉलेज में मनाई गई महावीर जयंती

दलसिंहसराय।स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित राम लखन महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महावीर का संदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है। उनका जीवन और विचार प्रेरणास्रोत है। उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण कर शिक्षित, सभ्य, शांतिपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं पल्लव पारस ने बताया की भगवान महावीर ने विश्व को त्याग आत्म नियंत्रण सत्य अहिंसा और शांति का संदेश दिया उनका संदेश सर्वव्यापी है भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच सिद्धांत अहिंसा अस्तेय ब्रह्मचर्य सत्य और अपरिग्रह सत्य और अहिंसा मनुष्य का तख्ता कर्त्तव्य पहला कर्तव्य है। मौके पर दिनेश कुमार, अजय कुमार, रश्मि रोजी, रूपक कौशल, पंकज गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रकाश मिश्रा, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!