Indian RailwaysSamastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;मालगाड़ी का दरवाजा फुट ओवर ब्रिज के पिलर से टकराया,दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का ब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त,ब्रिज बंद

दलसिंहसराय में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज से मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का दरवाजा टकराने से ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मालगाड़ी के बोगी के पार्ट-पुर्जे भी रेलवे लाइन पर टूट कर बिखर गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि इस रेलखंड से गुजर रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का कोई दरवाजा खुला था, जो रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज के पिलर से जा टकराई। जिसके कारण पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।

इस जोरदार टक्कर के कारण बोगी के दरवाजे के पार्ट-पुर्जे भी टूट कर बिखर गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती चली गई।
वही घटना के बाद पुराने फुट ओवर ब्रिज को बंद कर उसे ठीक करने में रेल कर्मी जुट गये।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!