Samastipur

दलसिंहसराय:मोटा अनाज श्री अन्ना एवं जैविक खेती पर बीजेपी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

दलसिंहसराय,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा समस्तीपुर के द्वारा शहर के  नवादा स्थित बलवंत चौधरी के फार्म हाउस पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत मोटा अनाज श्री अन्ना एवं जैविक खेती पर जोर देने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में रोसरा के विधायक वीरेंद्र पासवान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने संयुक्त रूप से जैविक खेती कैसे ज्यादा से ज्यादा हो,किसान कैसे आत्मनिर्भर बने,किसानों की आय कैसे दुगुना हो इसके ऊपर अपना विचार दिया.
साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान समृद्ध एवं खुशहाल हो रहे हैं।
किसानों की समस्याओं के लिए सरकार उनके हित के लिए हर हमेशा उचित फैसला करती है और उनकी सहायताओं के लिए उनको आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहती है.मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ससीधर झा,किसान मोर्चा के नेता अनिल सिंह, सतवंत चौधरी,मनोज कुमार, नीरज कुमार,सुधीर शर्मा,नवल किशोर झा,शंभू शाह, सुजीत भास्कर,राजेश पासवान,प्रियवंत चौधरी,सोनू चौधरी,मनीष पाठक,गौरी शंकर पोद्दार, अमित चौधरी,शोभा कांत राय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!