Samastipur

दलसिंहसराय:एनएच 28 के पास आल्टो कार ने बाइक सवार को मारा धक्का,तीन जख्मी

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र से सटे रसीदपुर एनएच 28 के पास दलसिंहसराय शहर से अपने घर जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक को सामने से आरही एक आल्टो कार ने धक्का मारते हुए फरार हो गया.जिसमें तीनो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जख्मी की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर निवासी राजो सिंह के पुत्र रोहित कुमार (19),डोमर साह के पुत्र लाल मोहन कुमार (19),आनंद पोद्दार के पुत्र राकेश कुमार (18) के रूप में हुई है.तीनो युवक इंटर का छात्र है.शाम में कुछ काम से दलसिंहसराय आये हुए थे.काम खत्म कर के घर लौट रहे थे इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई.वही गम्भीर स्थित को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!