Patna

यात्रियों से भरी बस बीच सड़क धू धू कर जली,कूदकर लोगों ने बचाई जान

नालंदा :पावापुरी ओपी के चोरसुआ पुल के समीप बिहारशरीफ से नवादा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई । जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । बस पर सवार यात्री किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोप ट्रांसपोट की बस बिहारशरीफ से नवादा के लिए जैसे ही स्टैंड से खुलकर चोरसुआ के समीप पहुंचा । कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा । धुआ निकलता देख चालक ने बस को बीच सड़क खड़ी कर लोगों से बाहर निकलने की बात कही । जिसके बाद बस पर सवार यात्री बस से बाहर निकल गए । यात्री के निकलते बस धू धू कर जलने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ता की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई थी।

थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि गर्मी के कारण शार्ट सर्किट से बस में आग लगी है । अग्निशमन दस्ता की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है । किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है घटना की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!