Samastipur

विद्यापतिनगर में रेलवे लाइन के नीचे गड्ढे में पड़ी मिली शव,पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

विद्यापतिनगर ।समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के विद्यापति-बछवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे लाइन के नीचे गड्ढे में पड़ी मिली। जिसे देख आसपास के नागरिकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा एवं विद्यापतिनगर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सीमा का सत्यापन कर रहे हैं। अज्ञात शव की शिनाख्त करने में दोनों जिले की पुलिस जुटी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार पूरा मामला विद्यापतिनगर-बछवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट के सामने का है। जहां शुक्रवार स्टेशन के सामने खेत किनारे गड्ढे में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद भी अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

 

एसआई शंकर राम ने बताया कि मृतक व्यक्ति सफेद रंग का टीशर्ट, ब्लू ट्राउजर, लाल चड्डी, केशरिया रंग का गमछा सहित काले रंग का चप्पल पहने हुए था। उसके सिर के पीछे व पीठ पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!