Samastipur

बीजेपी समाज में विभेद पैदा कर हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करती है,जबकि महागठबंधन सभी सम्प्रदायों को साथ लेकर चलती है:मंत्री

दलसिंहसराय।शहर के होटल आनन्या के सभागार मे शनिवार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी का अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम सें किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरअध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने किया । वही मंच संचालन उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव राय नें की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मध निषेध मंत्री सुनील कुमार को चादर पाग माला सें कार्यकर्ताओ द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जमा समूह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीम राव अम्बेडकर द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का हर संभव प्रयास किया है।मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और अपनी सूझबूझ से बिहार के विकास को नई रफ्तार देकर विकास के रास्ते पर ले जाने का काम भी किया है।उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में लोगों को एकजुट करने का आह्वान भी किया। साथ ही पिछले 18 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं को विस्तार से जानकारी लोगों को दी। कहा की सविधान निर्माण करने वाले बाबा साहब के जन्म दिन पर सभी पंचायतो मे भीम चौपाल लगाकर उनके आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य लोगों को करना होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर सभी पंचायतो मे एक दिन पुर्व अपने अपने घरों के आगे दीप जलाकर उनका जन्मदिवस मनाने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम मे उनके द्वारा केंद्र सरकार को बिजली के नए दर को लेकर जमकर कोसा। उन्होंने बताया की महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्य मे बिजली की दरे कम है। जबकि बिहार मे ज्यादा है। हमारी सरकार नें 13 हजार करोड़ बिजली पर लोगों को सब्सिडी दी है। ताकि लोगों को बिजली की दरे ज्यादा नहीं लगे। बीजेपी पर हमला करते हुए उसे समाज में विभेद पैदा करने वाला बताया। वे हमेशा हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करती है जबकि महागठबंधन सभी सम्प्रदायों को साथ लेकर चलने की बाते कहती है। उन्होने ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शीघ्र सरकार द्वारा कार्ययोजना बनाने की बात कही। पुरे भारत मे बिहार ही ऐसा राज्य है जहाँ सरकार के द्वारा पुलिस विभाग मे 27 हजार महिलाओ को भर्ती किया गया है। महिला उधमी योजनाओं के तहत महिलाओ को हर जिले मे रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को प्रमंडलीय प्रभारी अब्दुल कयूम अंसारी, अनुमंडल प्रभारी रामदेव महतो,जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी,राजगीर राम,जगन्नाथ कुंवर,अंजनी कुशवाहा, प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय, प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, तकी अख्तर साहेब, अरविन्द ज्योति, दिनेश तांती,हरेश प्रसाद सिंह,जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार, सुशील कुमार सुरेका,कृष्णदेव पासवान ने संबोधित किया ।एवं प्रमोद मिलिंद, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, रामदास रजक, हरिओम प्रसाद,अनिल सोनी, बिनोद कुमार प्रसाद, ओम प्रकाश चौधरी, गोपाल ठाकुर, छोटू ठाकुर, सज्जन राय, बिरेन्द्र जी,वार्ड पार्षद इमरान शकील, पंकज दिवाकर, विजय कुमार चौधरी, संजय पासवान, राजकुमार पासवान संजीव कुमार बेनी, सुनील कुंवर,जय नारायण ठाकुर,निरंजन राम,राम निवास मल्लिक, संतोष राम, देबू रजक, मनोज पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ताओ सें सभागार खचा खच भड़े हुए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!