Patna

डिजनीलैंड मेला में बड़ा हादसा, झूले में दौड़ा करंट, गिरने से तीन जख्मी, इलाज के दौरान एक की मौत

डिजनीलैंड मेला .गोपालगंज: जिले के वीएम फील्ड में डिजनीलैंड मेला (Disneyland Fair) लगा हुआ है. रविवार को इस मेले में लगे एक झूले में बिजली की करंट आ गई थी, करंट आने के बाद झूला से तीन युवक गिरकर जख्मी हो गए थे, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत (Gopalganj News) हो गई. जबकि दो युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, इस हादसा के बाद अफरा तफरी मच गयी. झूला को तत्काल बंद करनी पड़ी. मृत युवक की पहचान मांझा थाने के धामापाकड़ गांव निवासी सरातल अली के पुत्र 18 वर्षीय इरफान अली के रूप में की गई है. वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुरक्षा मानकों का नहीं रखा गया ख्याल

 

डिजनीलैंड मेला में हादसा होने के बाद जख्मी युवकों के परिजनों ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. मेला में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी और प्रशासन से इसकी जांच कराने और सुरक्षा मानकों में अनदेखी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, इस हादसा के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पीड़ित परिजन जिला प्रशासन से मेला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

मेला संचालक ने लगाया ये आरोप

मेला संचालक ने कहा सेल्फी के चक्कर में हादसा हुआ है. डिजनीलैंड मेला के संचालक सुनील मिश्रा ने कहा कि हादसा होने के बाद पुलिस ने जांच के लिए बुलाया था. नगर थाना से बेल मिलने के बाद छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि सेल्फी लेने के चक्कर में झूले से गिरकर जख्मी हुए थे. संचालक ने झूला में करंट दौड़ने की बात से इनकार किया. वहीं, पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!