Samastipur

समस्तीपुर मे 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का रास्ता साफ,आजादी के बाद पहली बार बनेगी सड़क

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.आजादी के 75 वर्ष बाद बोचहा पंचायत के बालू पर पासवान टोला में विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य का रास्ता प्रशस्त हुआ हैं जिससे लाभुक परिवारों में हर्ष देखा जा रहा है। रविवार को विधायक एवं इंजीनियर की टीम ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस सड़क 1.5 किलोमीटर लंबी है। साथ ही दो प्रखंडो को जोड़ती है। जिसमें मोहिउद्दीननगर प्रखंड के अलावे बछवाड़ा प्रखंड शामिल हैं। इसी सड़क के निर्माण को लेकर उक्त टोले के मतदाताओं ने बीते विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। काफी मान मनौव्वल के बाद मतदान करने पर राजी हुए थे।

सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने वाले टीमों में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार एवं कनीय अभियंता अनिल कुमार शामिल थे। मौके पर लोजपा नेता सुरेंद्र पासवान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रभात रंजन यादव,शंभू राय,सुरेंद्र पासवान,जीतेन्द्र पासवान,पंचायत समिति सदस्य चूल्हाई पासवान,संवेदक धीरज कुमार,शेखर यादव आदि थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!