रेल मंत्री से दलसिंहसराय कोर्ट नाम से हॉल्ट स्टेशन खोलने की मांग की
उजियारपुर के चांदचौर मिश्र टोल निवासी समाजसेवी व पत्रकार अमरकांत मिश्र ने भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र भेजकर दलसिंहसराय-नाजिरगंज स्टेशन के बीच रेलवे गुमटी संख्या-34 के निकट दलसिंहसराय कोर्ट नाम से हॉल्ट स्टेशन खोलने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सोनपुर रेल मंडल के अन्तर्गत दलसिंहसराय-नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के बीच चकशेखु ग्राम में अवस्थित रेलवे समपार फाटक संख्या-34 के निकट लोकल ट्रेन के ठहराव की आवश्यकता है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।