Samastipur

समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव:लाश के पास मिली शराब की बोतल,हत्या की आशंका

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव में पेड़ से लटकता हुआ दशम वर्ग के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के स्वर्गीय अनिल राय के पुत्र अमन कुमार 16 वर्ष के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

‌ उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है उधर इस घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया क्या है कि अमन सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। उधर घटनास्थल से कुछ दूर बगल में ही शराब की बोतल चखना आदि बरामद हुआ है जिससे कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमन सीबीएसई दसवीं का छात्र था और इन दिनों परीक्षा दे रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब दस बजे परिवार के लोगों के साथ खाना खा कर सोने गया था। सुबह घर के पास ही उसी के आम बगीचे में उसका आम पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। वह बगीचे की ओर गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। मौत के बाद भी छात्र का इंस्टाग्राम अकाउंट चल रहा था। लाश के पास ही शराब की बोतल और चिकन चिल्ली का पैकेट भी मिली है।

पहली नजर में पुलिस मान रही है इसे आत्महत्या
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का मानना है कि यह मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है हालांकि पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।

पटोरी डीएसपी ने क्या कहा

पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम गई है पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है वैसे पुलिस की टीम इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है परिवार के लोगों ने भी आवेदन नहीं दिया है आवेदन के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!