Vaishali

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप में दो बेटियों का चयन, मजदूरी कर भरण-पोषण करता है परिवार

सिमडेगा:Jharkhand News: बांग्लादेश में 20 से 29 मार्च तक आयोजित अंडर-17 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप का चयन हो गया है. झारखंड के सिमडेगी की रहने वाली दो बेटियों विकसित बाड़ा और सौलिना डांग का भी इस टीम में चयन हुआ है. मध्यप्रदेश के इंदौर में 20 से 22 फरवरी तक भारत के 100 से अधिक महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को ऑल इंडिया फुटबॉल महासंघ की ओर से ट्रायल लिया गया था. जिसमें राष्ट्रीय कैंप के लिए 35 खिलाड़ियों को चयन हुआ. जिसमें विकसित बाड़ा और सौलिना डांग का नाम भी शामिल हैं. संत पात्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला में दोनों खिलाड़ी कोच बीना के संरक्षण में ट्रेनिंग ले रही हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने दी बधाई

विकसित बाड़ा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड के रसिया के दोकाटोली की रहने वाली है, वहीं सौलिना डांग बानो प्रखंड की बांकी पंचायत के हेलगारहा गांव में रहती है. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा की 2 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का भारतीय महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन होने पर बधाई दी है. बता दें कि कोरोना के दौरान दोनों खिलाड़ियों को आर्थिक रूप एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में कोनबेगी ने काफी मदद की थी.

गरीब परिवार से आती हैं दोनों लड़कियां

रसिया गांव की रहने वाली विकसित बाड़ा आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार से आती है. वहीं दूसरी खिलाड़ी सौलिना डांग भी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र से आती है. दोनों का परिवार खेतीबाड़ी के अलावा मजदूरी कर भरण-पोषण करता है. ऐसे में हॉकी सिमडेगा ने दोनों खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी मदद की. फिलहाल दोनों खिलाड़ी इंदौर में है. महिला फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन होने पर दोनों के गांव में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!