Samastipur

जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मच गया कोहराम, हृदय गति रुकने से गई जान

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सारण: ​जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के भुमिहारा गांव में शनिवार सुबह सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम पसर गया। घर में कोहराम मच गया। जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भुमिहारा गांव निवासी चितरंजन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ राकेश कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सेना में जेसीओ के पद पर तैनात थे। पिछले दिनों उन्हे सांस लेने में परेशानी की समस्या आई थी। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान ही शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

गांव के लोग नगरा थाना के नजदीक पहुंच गए, जहां से सम्मानपूर्वक जवान के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व जिला पार्षद पप्पू सिंह समेत सैकड़ों लोग वहां पहुंचे और जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद आज ही जवान का अंतिम संस्कार रिविलगंज घाट पर किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!