Samastipur

समस्तीपुर;पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा:पिकअप लूटने की बना रहे थे योजना,भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर दूमदूमा पुल के पास पिकअप लूट की योजना बना रहे 8 बदमाशों को जिला एसआईटी की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक कुख्यात अपराधी अंकित कुमार बताया गया है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 8 गोली के अलावा चार बाइक बरामद की गई है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली।

 

शनिवार तीसरे पहर संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणपुर के दूमदूमा पुल के पास बदमाश पिकअप लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो पुलिस टीम को देख बदमाश वहां से भागने लगे। भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर पुलिस टीम ने 8 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में एक कुख्यात अंकित कुमार भी बताया गया है।

गोपालपुर पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी शामिल थे बदमाश

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश एक माह पूर्व हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी यह लोग शामिल थे। उक्त घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शिव शंकर नामक युवक ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। शिव शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से कुछ राशि भी बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी होने से पिकअप लूट की घटना टल गई गिरफ्तार बदमाश किसी ट्रांसपोर्ट और की सम्मान के साथ पिकअप लूटने की साजिश रच रहे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!