Vaishali

विरासत बचाओ-नमन यात्रा:कर्पूरी ठाकुर की विरासत को सीएम ने रखी गिरवी : उपेंद्र

समस्तीपुर।राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने निर्धारित कार्यक्रम विरासत बचाओ-नमन यात्रा के दौरान रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मृति भवन पर आ कर जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को जो नीतीश कुमार आगे बढा रहे थे, उसको पड़ोसी के पास गिरवी रखने का काम कर रहे है। आज जननायक का सपना चकनाचूर हो रहा है। आज बिहार फिर 2005 से पहले की स्थिति में आ गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उस ओर बिहार को ले जा रहे है। अपनी पार्टी को पड़ोस के घर में गिरवी रख देंगे। जबकि हमलोग पूरे बिहार को गिरवी रखने नहीं देगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा फूले समता परिषद के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने किया। मौके पर कार्यकर्ता मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!