Samastipur

समस्तीपुर;बहन का बर्थडे मनाकर लौट रहा था विशाल,फोरलेन पर हादसे मे हो गई मौत,दोस्त की स्थिति गंभीर

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अहमदपुर खजूरी फोरलेन के पास सोमवार को हुई सड़क हादसे में बहन की बर्थडे पार्टी मना कर मित्र के साथ लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से जख़्मी हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के विनोद कुमार चौधरी का पुत्र विशाल कुमार चौधरी 25 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि उसके मित्र की पहचान इसी गांव के मनोज साह के पुत्र संतोष साह 25 वर्ष बताया गया है। संतोष का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विशाल के बहन का बर्थडे रविवार रात था। जिस कारण वह अपने मित्र संतोष के साथ बहन की ससुराल चक लाल शाही धरमपुर गया हुआ था। रात बर्थडे पार्टी मनाने के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे विशाल अपने मित्र संतोष के साथ बाइक से वापस बेगूसराय लौट रहा था। इसी दौरान सरायरंजन अहमदपुर खजूरी गांव के पास फोरलेन पर उसकी बाइक पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी।

इस घटना में विशाल और संतोष गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से विशाल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। उधर संतोष की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!