Samastipur

समस्तीपुर;फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में लगान चन्दन चौक ने कवि चौक को 6-7 से हरा कर कप पर किया कब्जा

समस्तीपुर.पटोरी के गोरगामा फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में लगान चंदन चौक ने पेनाल्टी शूटआउट से चिल्ड्रन फुटबॉल क्लब कभी चौक को 7-6 से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया है। उद्घाटन विधायक रणविजय साहू, नगर मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, प्रखंड प्रमुख सुरेश राय, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सदानंद राय, श्याम सुंदर शर्मा प्रभास राय आदि ने किया। खेल के पहले हाफ के 10 वें मिनट में लगान के पवन ने गोलकर चंदन चौक को बढ़त दिला दिया। वहीं 35 में मिनट में कवि चौक के लाली पटेल ने पेनल्टी के जरिए गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मध्यांतर के बाद दोनों टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन दिखाया लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। निर्णायक मंडल ने पेनल्टी शूटआउट कराने का निर्णय लिया। लगान की टीम ने छह एवं कवि चौक 5 गोल कर सकी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार लगान के पवन को दिया गया जबकि बेस्ट-22 चंदन चौक के नीरज, बेस्ट एलेवन कवि चौक के श्री राम को पुरस्कार मिला। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!