Samastipur

समस्तीपुर ब्रेकिंग:विभूतिपुर में हुए डबल मर्डर कांड में JDU के पूर्व विधायक रामबालक सिंह छपरा स्टेशन से गिरफ्तार

समस्तीपुर:विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी के डबल मर्डर कांड मामले में विभूतिपुर के पूर्व विधायक को नाटकीय ढंग से छपरा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी विभूतिपुर से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वह हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार होने के बाद पूर्व विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि वह रोसड़ा कोर्ट में सरेंडर करने ही जा रहे थे। उन्होंने कहा की घटना के दिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे, वह एक शादी समारोह में थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा की कई दिनों से उनके ऊपर राजनीति छोड़ देने का दवाब बनाया जा रहा है। इसी को लेकर ऐसी साजिश रची गयी है।

 

बता दें कि 20 फरवरी 2023 को बाइक सवार बदमाशों ने विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 7 गोली लगी, जबकि उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह को एक गोली लगी थी। उस वक्त दोनों बाइक पर सवार होकर चिमनी की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद विभूतिपुर में जमकर बवाल हुआ था।

पूर्व विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ हुई थी FIR

इस मामले में पूर्व मुखिया के भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह समेत छह लोगों को आरोपित किया गया था। इससे पूर्व एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर हत्या का कारण पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी बताया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!