Patna

यूट्यूबर मनीष कश्यप के बैंक खाते से मिले 42 लाख रुपये,वारंट जारी,कभी भी हो सकता है गिरफ्तार

यूट्यूबर मनीष कश्यप;तमिलनाडु के नाम पर वायरल हुए वीडियो के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को ईओयू ने बताया कि आर्थिक अपराध थाना कांड सं-03/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कश्यप (Manish Kashyap) और युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त किया गया है. दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. दूसरे राज्यों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मनीष के बैंक से कितने रुपये मिले?

 

 

 

बुधवार को जानकारी दी गई कि मनीष कश्यप के बैंक खातों में उपलब्ध राशि को फ्रीज कराया गया है. मनीष कश्यप के एसबीआई के खाते में 3,37,496 रु, आईडीएफसी के खाते में 51,069 रु, एचडीएफसी में 3,37,463 रुपये और सच तक फाउंडेशन के एचडीएफसी के खाते में 34,85,909 रुपये हैं. कुल राशि 42,11,937 रुपये हैं. मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के साक्ष्य मिले हैं. इस पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है.

 

मनीष कश्यप पर कई और मामले दर्ज

 

 

ईओयू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मनीष कश्यप के नाम से संचालित @manishkashyap43 ट्विटर हैंडल से मनीष कश्यप की गिरफ्तारी वाली एक तस्वीर शेयर की गई थी. असत्य, अफवाह जनक एवं भ्रामक संदेश फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने के आरोप में आर्थिक अपराध थाना कांड सं-05/23 दर्ज किया गया है.

 

 

गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

 

 

बताया गया कि इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रशांत कुमार, (थाना कृष्णाब्रह्म, जिला बक्सर), शशिकांत शर्मा (शिवपुरी, थाना शास्त्रीनगर, जिला पटना) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. कांड की जांच की जा रही है. वारंट जारी होने के बाद अब मनीष कश्यप की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!