Patna

गुप्ताधाम महोत्सव में रियलिटी शो के नामचीन कलाकारों ने बांधा समां,झूमें श्रोता

सासाराम/रोहतास के चेनारी प्रखण्ड मुख्यालय के रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय के परिसर में शनिवार रात्रि गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य होता है कि पौराणिक-ऐतिहासिक स्थल को कैसे और आगे विकसित करे। गुप्ताधाम महोत्सव का उद्देश्य है कि देश और प्रदेश के पटल पर इसका स्थान आए। 6 साल से इसका लगातार सफल आयोजन हो रहा है।

 

 

एक दिवसीय इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ.साथ कई नामचीन कलाकारों ने भी अपने.अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रियलेटी शोज के नमचीन कलाकार के साथ लोक गायक अपने गीत-संगीत से शमा बांध दिया। रियलेटी शो सुपर सटार.2 के सिंगर के मणी धर्मकोट, सरेगामा रियलटी शो की विजेता एवं फिल्म सिंगर ऐश्वर्य पंडित के साथ लोक गायिका निशिता झा अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही स्वरांगन सांस्कृतिक कल्याण सेवा समिति, पटना द्वारा सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया।

 

 

जबकि डांस ग्रुप बॉलीवुड एवं डांस ग्रुप शंकर थिम द्वारा नृत्य का प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ शिव तांडव से हुआ। मशने की होली और शिव विवाह पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर डांस ग्रुप ने खूब तालियां बटोरी। लोक गायिका निशिता झा ने उंगली में डसले बिया नगनियां हो एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति कर वाह-वाही बटोरी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!