Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 12 बेडों पर लगाए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन

समस्तीपुर सदर अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड के बेडों पर लगी सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को बदल कर नया लगा दिया। अब मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की स्थिति में भी अबाध गति से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण दलसिंहसराय के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद परिजनों ने जमकर बबाल मचाया है। उस समय इमरजेंसी वार्ड के ऑक्सीकंसनटेटर मशीन के खराब होने का आरोप परिजन लगा रहे थे। हालांकि उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सभी मशीन को ठीक बताते हुए ऑक्सीजन की कमी से मौत को खारिज कर दिया था। लंकिन कुछ दिनपूर्व इमरजेंसी वार्ड के कर्मियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी ऑक्सीकंसनटेटर मशीन को बदला गया है।

इमरजेंसी के सभी 12 बेडों पर लगाया गई ऑक्सीकंसनटेटर, पुराने को हटाया गया

बताया गया है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को कोरोना के दौरान गंभीर मरीजों को उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही ऑक्सीकंसनटेटर मशीन भी दी गई थी। कुछ दिनों तक कार्य के बाद यह मशीन खराब हो गई। जिससे लोगों को ऑक्सीजन के लिए परेशानी होने लगी। मरीजों की लगातार शिकायत मिल रही थी कि सदर अस्पताल का ऑक्सीकंसनटेट मशीन खराब है। जिससे मरीजों का सही से उपचार नहीं हो रहा। इसी दौरान करीब चार माह पूर्व दलसिंहसराय के एक मरीज की मौत हो गई।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने क्या कहा

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने कहा कि इमरजेंसी में लगी ऑक्सीकंसनटेटर मशीन के खराब होने की रिपोर्ट की गई थी। जिसके आधार पर इमरजेंसी के सभी 12 बेडों पर लगे ऑक्सीकंसनटेटर मशीन को बदल का नया लगा दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!