Samastipur

विद्यापतिनगर मे कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ,भक्ति गीतों से गूंजा इलाका

विद्यापतिनगर :- प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के पार्श्व में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रवचन कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी। गायत्री परिवार, मऊ की ओर से आयोजित इस महायज्ञ के संयोजक विमल कुमार झा ने ‘ऊं’ पताका दिखाकर कलश सह शोभा यात्रा को अपने आवासीय परिसर से रवाना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गायत्री मंत्र ‘ऊं भुर्व भूर्भवस्व ’ की भक्तिमय सुरलहरियों के बीच निकली कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में शामिल 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक भक्तिमय धुनों के साथ मड़वा ढाला, लगड़ा ढाला, शेरपुर चांदनी चौक होते हुए गंगा नदी की सहायक वाया नदी के अखाड़ा घाट तट से पवित्र गंगाजल कलश में भरकर यज्ञशाला पहुंची। जहां यज्ञ के मुख्य संयोजक विमल कुमार झा व शांति कुंज हरिद्वार से पधारे परिब्राजकों ने सभी कन्याओं व महिलाओं के साथ पृथ्वी पूजन वैदिक मंत्रोचार के बीच कराया।

संयोजक विमल कुमार झा ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ के दौरान हरिद्वार से पधारे आचार्य , परिब्राजकों, की मंडली द्वारा कथा प्रवचन,हवन यज्ञ, दीप यज्ञ सहित विभिन्न संस्कारोत्सव कराये जायेंगे। मौके पर गायत्री परिवार, मऊ के दिलीप चौधरी, देवेश कुमार दीपंकर, देवनंदन पंडित, राजू चौधरी, अर्जुन साह, विनोद मालाकार, राजकुमार साह, ऋतिक रौशन, कल्याणी देवी, महेंद्र साह, रणधीर साह आदि मौजूद रहे। इधर गायत्री मंत्र से पूरा इलाका भक्तिमय व मंत्रों से गुंजायमान बन गया है। श्रद्धालुओं का यज्ञ स्थल पर आना-जाना शुरू हो गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!