CareerSamastipur

समस्तीपुर का बेटा हिमांशु ने BPSC (विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग) की परीक्षा में हासिल किया 206वीं रैंक,दिया बधाई

समस्तीपुर जिले का बेटा हिमांशु ने फिर से अपना परचम लहराया है,जिले के वारिसनगर स्तिथ आदर्श मध्य विद्यालय नागरबस्ती नवीन के प्रधानाध्यापक अशोक रजक व मध्य विद्यालय सारी में कार्यरत शिक्षिका उषा कुमारी के पुत्र हिमांशु कुमार का बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC)(विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग) द्वारा राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों में असैनिक अभियंत्रण विषय के व्याख्याता के पद पर चयन हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह फिलहाल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज खगड़िया में बतौर अतिथि व्याख्याता के पद पर कार्यरत है, और साथ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) धनबाद में रिसर्च स्कॉलर भी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पटोरी प्रखंड के लगुनिया गांव से हुई। उन्होंने होली मिशन स्कूल समस्तीपुर से मैटिक व समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। वहीं एमआइटी मुजफ्फरपुर से बीटेक व एनआइटी पटना से एमटेक किया।

हिमांशु ने बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता- पिता, गांव, प्रखंड और जिला को गौरवान्वित किया है।हिमांशु ने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर IAS बनकर देश एवं राज्य का सेवा कर जिला का नाम रोशन करना चाहते है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!