Samastipur

समस्तीपुर में युवती ने दर्ज कराई FIR,शादी में मुलाकात.. प्यार,शादी,लड़कों ने 6 महीने रेप करके फिर दिल्ली में बेचा

समस्तीपुर में शादी में मुलाकात, प्यार और शादी के बाद युवती को बेचने का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक पति ने उसे बेंगलुरु ले जाकर 4-5 लड़कों को बेच दिया। सभी 6 महीने तक उससे रेप करते रहे। पांच दिन पहले उसे दिल्ली में बेच दिया। वह किसी तरह से बचकर वहां से भाग आई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवती समस्तीपुर महिला थाना पहुंचकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की उम्र 22 साल है। युवती के बताया, शादी समारोह में विकास से उसकी मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों ने साल 2019 में घर से भागकर शादी की। शादी के बाद हाजीपुर में एक किराए के मकान में रहने लगा।

पहले दहेज के लिए टॉचर्र किया, फिर बेचा

शादी के 6 महीने बाद से दहेज की मांग करने लगा। इसको लेकर बार-बार टॉर्चर करता था। दहेज की मांग पूरी नहीं की तो धोखा लेकर बेंगलुरु ले गया और चार लड़कों के हाथ बेच दिया था। वहां 6 महीने तक लड़की के साथ हैवानियत होती रही।

पीड़िता ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी की तो मेरे परिवार वाले नाराज हो गए। परिवार वालों ने लड़के वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद लड़का पक्ष की ओर से डरा धमकाकर अपने पक्ष में गवाह दिलाई। इसके बाद दोनों वैशाली के हाजीपुर में एक किराए के मकान में एक साथ रहने लगे।

दिल्ली से बाथरूम में छिपकर आई

युवती ताजपुर थाना इलाके की रहने वाली है। युवक का का नाम विकास कुमार (24) है। पीड़िता ने बताया कि 5 दिनों पहले बेंगलुरु से दिल्ली लाकर बेच दिया गया। दिल्ली से वो किसी तरह अपनी जान बचाकर समस्तीपुर पहुंची। पास में 100 रुपए भी नहीं थे। टिकट भी नहीं लिया था। ट्रेन में टीटीई के आने पर बाथ रूम में छुप जाती थी।

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। युवक अपने घर से फरार है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!