Samastipur

समस्तीपुर डबल मर्डर केस में पूर्व MLA का भाई अरेस्ट,पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल करने से था नाराज

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की हत्या अश्लील वीडियो को लेकर हुई थी। पुलिस ने डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दिल्ली से मुख्य आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक के भाई को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रामबालक सिंह के अश्लील वीडियो को पूर्व मुखिया वायरल कर रहा था। जिससे नाराज Ex-MLA के भाई लालबाबू सिंह ने उसकी हत्या करवाई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि 20 फरवरी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस की टीम ने दिल्ली में रह रहे डबल मर्डर के मुख्य आरोपी लालबाबू सिंह को अरेस्ट किया है। उसे विभूतिपुर लाया गया है।

इस मौके पर विभूतिपुर के सिंघिया बाजार स्थित पंचवटी चौक पर एसपी विनय तिवारी ने मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे मुख्य कारण पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो था। जिसे सुरेंद्र प्रसाद द्वारा इलाके में लोगों के बीच दिखाया जा रहा था। क्योंकि विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में हाल ही में उपचुनाव होना था। सुरेंद्र इस वीडियो का इस्तेमाल कर रहा था।

पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो बना मर्डर का कारण

वीडियो वायरल होने से पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी। इस कारण ही पूर्व विधायक के भाई ने शूटर को हायर कर इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में चार शूटर शामिल थे। शूटर दूसरे जगह से बुलाए गए थे। जिसे मोटी रकम देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया गया है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अवैध शराब का कारोबार भी करते थे।
पूर्व मुखिया को मारी थी 7 गोलियां

20 फरवरी 2023 को बाइक सवार दो बदमाशों ने विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह को 7 गोली लगी, जबकि उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह को एक गोली लगी थी। उस वक्त दोनों बाइक पर सवार होकर चिमनी की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद विभूतिपुर में जमकर बवाल हुआ था।

पूर्व विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ हुई थी FIR

इस मामले में पूर्व मुखिया के भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह समेत छह लोगों को आरोपित किया गया था। साथ ही घटना का कारण सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में होने वाले मुखिया के उपचुनाव को बताया गया था। कहा गया था कि विधायक द्वारा खाली हुए सीट पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी को खड़ा नहीं किए जाने को लेकर दबाव डाला जा रहा था। जिसको लेकर पूर्व में धमकी भी दी गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!