PatnaSamastipur

बिहार के सरकारी कार्यालयों में लेट आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं,देर आने पर कटेगी सीएल,होगी अनुशासनिक कार्रवाई

बिहार के सरकारी कार्यालयों में देर से आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है. ऐसे सरकारी कर्मचारियों पर अब और ज्यादा सख्ती बढ़ेगी. कार्य दिवस पर निर्धारित समय से एक घंटे लेट आने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के आकास्मिक अवकाश (सीएल) की कटौती की जाएगी. इसके अलावा इन कर्मचारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी. इस बात की जानकारी मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा दी गई है. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिए गए निर्देश

जारी किये गए नए निर्देश के अनुसार अब सभी विभाग के अध्यक्षों को दैनिक उपिस्थति पंजी की जगह  बायोमेट्रिक उपिस्थति की मासिक विवरणी के आधार पर वेतन और मानदेय भुगतान करने को कहा गया है. सभी अधिकारियों को खुद ही जल्द से जल्द बायोमेट्रिक उपिस्थति बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी पदाधिकारी व कर्मी इससे प्रेरित हो पाएं.

इसके अलावा निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी किसी वजह से दूसरी जगह से काम कर रहा है या ऑफिस लेट आ रहा है तो प्राधिकार की अनुमति से टूर या शिफ्ट विकल्प का प्रयोग हो सकता है.

वहीं, नियमित व संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों की अटेंडेंस की की मॉनीटरिंग के लिए अलग-अलग डिविजन बनाने का भी निर्देश दिया गया है. वहीं, कुछ कर्मचारियों की अंगुली घिस जाने की वजह से बायोमेट्रिक उपिस्थति बनाए जाने में कठिनाई आ रही थी. इसके समाधान के लिए आइरिश स्कैनर का प्रयोग करने को कहा गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!