Samastipur

विभूतिपुर में पेड़ से लटका मिला किशाेर का शव, भाई से झगड़े के बाद निकल गया था घर से

विभूतिपुर थाने के योगिया गाछी में रविवार शाम आम बगीचे में एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान गांव के ही उपेंद्र महतो का पुत्र विकास कुमार 12 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवारिक सदस्याें के बीच कोहराम मच गया। उधर, गांव के लोगों ने शव को पेड़ से उतार पर अंतिम संस्कार कर दिया है। दूसरी ओर विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भाई के साथ हुआ था झगड़ा

बताया गया है कि योगिया गांव के उपेंद्र महतो अपनी पत्नी के साथ गंगा स्थान गए हुए थे। घर में विकास व उनका बड़ा भाई था। लोगों का बताना है कि दानों भाईयों के बीच दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विकास घर से निकल कर चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस बीच लोगो ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के गाछी में एक बच्चे का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। गांव के लोग जब गाछी में गए तो आम के पेड़ से विकास का शव लटक रहा था। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

हालांकि गांव के लोगों ने ही शव को पेड़ से उतारने के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। पता लगाते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!