Samastipur

दलसिंहसराय;बाल्टी भरे पानी में डूबा एक साल का बच्चा,मां बना रही थी खाना,हुई मौत

दलसिंहसराय!समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला में बुधवार रात एक वर्ष के बच्चों की बाल्टी भरे पानी में डूब कर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शहर के काशीपुर में मोहल्ला के चंदन कुमार का पुत्र मासूम बताया गया है। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि दलसिंहसराय के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के चंदन कुमार शहर के काशीपुर मोहल्ला में किराए के मकान में रहते थे। उनका व्यवसायिक प्रतिष्ठान शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास है चंदन की पत्नी खाना बना रही थी इसी दौरान बच्चा बाल्टी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

चंदन की पत्नी की नजर काफी देर बाद बाल्टी में डूबे मासूम पर पड़ी। हल्लाह होने पर आनन-फानन में बच्चे को लेकर परिवारिक सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच को कोहराम मचा हुआ है।

घटना के दौरान बच्चे की मां और बच्चा था अकेला

बताया गया है कि चंदन का व्यवसायिक प्रतिष्ठान मंदिर के पास होने के कारण चंदन पत्नी और 1 वर्ष के बच्चे के साथ काशीपुर में किराए के मकान में रहते थे। शाम में वह अपनी दुकान पर थे पत्नी घर में अकेली खाना बना रही थी इसी दौरान घर के अंदर खेलते हुए मासूम बाथरूम के अंदर चला गया है। पानी भरे बाल्टी में वह गिर गया लेकिन यह किसी ने नहीं देखा। काफी देर बाद चंदन की पत्नी की नजर बाल्टी में डूबे मासूम पर पड़ी तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!