Samastipur

दलसिंहसराय;अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

दलसिंहसराय,राष्ट्रीय एंव राज्य विधिक सेवा प्राधिकार बिहार पटना एंव राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 8 मार्च को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय की ओर से राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कमरांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शम्भुआ के प्रांगण में विधिक  जागरूकता शिविर का आयोजन सरपंच प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई.
शिविर में पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने महिला संरक्षण,घरेलू हिंसा,रेप व एसिड पीड़ितों , बाल  विवाह  एंव दहेज उन्मूलन,भरण पोषण अधिनियम,पॉस्को एक्ट आदि के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी एंव विधिक सहायता एंव संरक्षण के बारे में दी गई.मौके पर पीएलवी मो जकारिया समेत कई महिला मौजूद थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!