Samastipur

दलसिंहसराय;लूटी गई बाइक के कल पुर्जे के साथ चार बदमाश गिरफ्तार,दलसिंहसराय पुलिस ने भेजा जेल

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में बाइक लूट मामले में पुलिस ने लूटी गई बाइक की कलपुर्जे के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है.जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया 4 फरवरी को अजनौल गांव के पास फाइनेंस कर्मी मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा निवासी लालबाबू चौधरी के पुत्र मनीष कुमार से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.इस मामले में गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए लूटी गई बाइक की खोल कर रखी गई कल पुर्जे व मोबाइल के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार बदमाश की पहचान चकनवादा निवासी विशो सहनी के पुत्र गुलशन कुमार,अंकित कुमार,केवटा निवासी फूचो दास के पुत्र मनीष कुमार,उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी निवासी उपेंद्र राय के पुत्र अरविंद राय को गिरफ्तार किया गया है. सभी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलीप्ता स्वीकार कर लिया है.वही इस घटना में शामिल अन्य दो और बदमाशो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,राजन कुमार,शंभूनाथ सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!