Samastipur

दलसिंहसराय;एक दिवसीय फुटबॉल मैच में दलसिंहसराय स्पोर्टस क्लब ने एक गोल से जीता

दलसिंहसराय।स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय में रविवार की शाम एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन गुरूदेव स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा करवाया गया.मैच दलसिंहसराय स्पोर्टस क्लब बनाम जितवारपुर चैम्पियन टीम के बिच खेला गया.क्लब के सचिव कैलाश कुमार राय ने बताया कि यह मैच पूर्व खिलाड़ी स्वं. पंकज कुमार के दूसरी पुण्यतिथि पर हो रहा है.मैच की शुरुआत आये अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एंव स्व. पंकज कुमार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

90 मिनट के खेल में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लास्ट तक एक भी गोल नही कर पाई.मैच का नतीजा ट्राईबेकर में निकला.जिसमें दलसिंहसराय की टीम ने 5 गोल एंव जितवारपुर की टीम ने 4 गोल मारी.जिससे दलसिंहसराय की टीम 5-4 से जीत गई.मौके पर गुरूदेव स्पोर्ट्स क्लब के कोच नवल कुमार,मो.इस्लाम,संजय सोनी,नजरे आलम,मुकेश कुमार, सरवन कुमार,इंद्रजीत कुमार उर्फ लाला,चन्दन कुमार राउत, कुंदन कुमार झा,डा.सुनिल सिंह सहित कई मौजुद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!