Samastipur

दलसिंहसराय;उजियारपुर के लोहागीर निवासी अवधेश सिंह बने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक

दलसिंहसराय;जेयूएसएनएल के सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार सिंह बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (परिचालन) नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ऊर्जा विभाग ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निदेशक (परिचालन) के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। जिसका इंटरव्यू 3 मार्च को आयोजित हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसके बाद अवधेश कुमार सिंह को निदेशक के रूप में चयनित किया गया। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागीर गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र अवधेश कुमार सिंह झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत थे। 31 दिसंबर 2022 को वे इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!