Samastipur

बिहार में अब दरोगा से बीच सड़क पर पिस्टल के दम पर लूट, आरसीपी सिंह बोले- सरकार का इकबाल खत्म

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भागलपुर: बिहार में अब तक अपराधियों के निशाने पर आम लोग होते थे लेकिन अब पुलिसवाले भी बदमाशों का शिकार होने लगे हैं. भागलपुर में बीती रात खरीक थानाक्षेत्र में 2 बाइकों पर सवार 6 अपराधियों ने एक दरोगा को लूट लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दरोगा की बाइक, केस डायरी और मोबाइल लूट लिया. इससे बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नवगछिया आदर्श थाना के दरोगा उमाशंकर सिंह को पिस्टल के दम पर लूट लिया. बदमाशों ने दरोगा की बाइक, केस डायरी और मोबाइल लूट ली और भाग निकलने में भी कामयाब हो गए. दरोगा बिहपुर थाना से लौट रहे थे. लूट की वारदात खरीक प्रखंड कार्यालय के पास ही हुई.

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी दी कि 6 बदमाशों ने नवगछिया थाने में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर सिंह से हथियारों के दम पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि घटना के 12 घंटे बाद ही लूटी गई बाइक और मोबाइल को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने इस दौरान 2 बदमाशों को पकड़ा भी था लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर बदमाशों को छुड़ा लिया. बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चल रहा है.

उधर, इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं. अपहरण का दौर फिर से लौट आया है. अब तो पुलिसवाले भी राज्य में सुरक्षित नहीं रहे. इससे जाहिर होता है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!