EducationSamastipur

समस्तीपुर जिले को BPSC से 12 नए नियमित हेडमास्टर मिले

समस्तीपुर जिले को बीपीएससी(BPSC)से 12 नए नियमित हेडमास्टर मिले हैं। नव चयनित इन हेडमास्टरों को जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित कराई जाएगी। इन सभी का नाम डीईओ कार्यालय को भेजा गया है। इससे पहले ये सभी हेडमास्टरों ने दरभंगा क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में अपना योगदान दिया था। बीपीएससी से नव चयनित व अनुशंसित हेडमास्टरों की दूसरी लिस्ट भी जल्द जिले को मिलने वाली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिन स्कूलों में उक्त हेडमास्टरों की पोस्टिंग की जा रही हैं उन स्कूलों में लंबे समय से नियमित हेडमास्टर नहीं थे। इसके कारण वहां पठन पाठन की सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। वहां के वरीय शिक्षक स्कूल को देख रहे थे। जिले के कई सरकारी मिड्ल स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उत्क्रमित किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!