Vaishali

Youtube देखकर पता किया हत्या की सजा कितनी है, फिर शादीशुदा प्रेमिका के कर दिए

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नई दिल्ली।राजस्थान के नागौर में एक शख्स ने शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के चार दिन बाद तक पुलिस लड़की का शव बरामद नहीं कर पाई है. अभी तक की जांच में पुलिस को यह पता चला है कि हत्यारे ने लाश के कई टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाया.

जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को एक शादीशुदा महिला अपने मायके बालासर से ससुराल मुंडासर जाने का कह कर प्रेमी के साथ चली गई थी. जब वह ससुराल नहीं पहुंची, तो परिजनों ने श्री बालाजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

गांव के किसी शख्स ने प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देखा

पूरे शहर में बिखरे श्रद्धा की लाश के टुकड़े! देखें दिल्ली में हुई सनसनीखेज
बताया जा रहा है कि इस दौरान गांव के किसी शख्स ने महिला को अनोपाराम के साथ मोरटरसाइकिल से नागौर की तरफ जाते देखा. 22 जनवरी को शाम तीन बजे के बाद गुड्डी का फोन भी बंद हो गया. दो फरवरी को नागौर पुलिस को बालवा रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में मानव जबड़ा, ओढ़नी, बाल और खून से लथपथ जूते मिले हैं.

पुलिस ने श्री बालाजी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने वाले परिजनों को बुलाया और कपड़ों से पहचान करवाई. परिजनों  ने पुलिस को बताया कि कपड़े उनकी बेटी गुड्डी के हैं. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनोपाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने अनोपाराम को हिरासत में लिया.

आरोपी ने हत्या की बात कुबूल की, लेकिन नहीं मिला शव

आरोपी अनोपाराम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी प्रेमिका गुड्डी की हत्या की है, लेकिन पुलिस अब तक मृतिका का शव बरामद नहीं कर सकी है. आरोपी की निशानदेही पर गांव डेहरू के एक कुएं में तीन दिन तक तलाशी अभियान चला लेकिन पुलिस को शव नहीं मिला.

क्राइम वेब सीरीज की तर्ज पर अंजाम दी हत्या की वारदात- पुलिस

पुलिस ने यह भी बताया कि अनोपाराम ने हत्या करने के बाद यूट्यूब पर यह भी देखा था हत्या के मामले में कितनी सजा होती है. पुलिस का कहना है कि आठवीं पास आरोपी ने क्राइम थ्रिलर वेब सिरीज की तर्ज पर इस हत्या को अंजाम दिया. आरोपी अनोपाराम नागौर के डेरवा गांव का है. प्रेमिका गुड्डी बालासर गांव की थी और मुंडासर गांव में ससुराल था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!