Samastipur

समस्तीपुर के प्रेमी जोड़े का VIDEO वायरल; युवती बोली- मैंने मर्जी से शादी की हैं,बालिग हूं

समस्तीपुर में रविवार देर शाम से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। जहां वीडियो में एक युवती अपनी मर्जी से भागकर शादी करने की बात कह रही। वीडियो में युवती ने अपना नाम मौसमी कुमारी बताया। वीडियो के माध्यम से मौसमी कुमारी ने कहा कि उसकी उम्र 18 साल हैं। उसने 19 फरवरी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी किशन राज साह के साथ अपनी मर्जी से शादी की हैं। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। शादी में किसी का जोर जबरदस्ती नहीं है। इसलिए कोई भी उन दोनों के परिवारों को परेशान ना करें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मौसमी कुमारी ने बताया कि उसने 19 फरवरी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी किशन राज साह के साथ अपनी मर्जी से शादी की हैं।

यह वीडियो किसी कमरे में बनाया गया हैं। जहां मौसमी के मांग में सिंदूर दिख रहा। वहीं, बगल में बैठा किशन कुमार मोबाइल देखता हुआ नजर आ रहा। हालांकि इस दौरान वह गुमसुम ही रहता हैं। वीडियो के अलावा दोनों प्रेमी युगल ने अपनी शादी का फोटो भी वायरल किया हैं। जिसमें दोनों वर माला पहने हुए है। लड़की के मांग में सिंदूर भी नजर आ रही।

 

 

यह वीडियो किसी कमरे में बनाया गया हैं। जहां मौसमी के मांग में सिंदूर दिख रहा। वहीं, बगल में बैठा किशन कुमार मोबाइल देखता हुआ नजर आ रहा।

मिली जानकारी के अनुसार मौसमी और किशन दोपहर से ही अपने घर से फरार हैं। दोनों के फरार होने के बाद उनके परिजन दोनों को खोजने में जुट गए हैं। इधर मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष का कहना हैं कि अब तक उनके पास अपहरण अथवा लड़की के भागने से संबंधित कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!