Samastipur

उत्तर बिहार के जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, 10 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलने की जताई संभावना

समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 15-19 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद बताई गई है। इस अवधि में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना जताई गई है। जबकि मधुबनी व दरभंगा जिला में 18 फरवरी से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। बताया गया कि सुबह के समय 85-90 व दोपहर में 55-60 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने की संभावना है। इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री कम रहकर 24.1 व न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री कम रहकर 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सरसों की तैयार फसल की करें कटाई

वैज्ञानिकों ने मौसम को शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए अगात लगाई गई राई व सरसों की फसल की कटाई करने की सलाह दी है। वहीं गेहूं की फसल में गाभा आने की स्थिति में उस में सिंचाई कर नेत्रजन देने, गरमा मक्का की बोआई करने, लहसुन व अगात लगाई गई प्याज के फसल की कीट से निगरानी करने, गरमा मौसम की सब्जियों की बोआई शुरू करने व 17 फरवरी तक नर्सरी तैयार कर पपीता की बुवाई करने की सलाह दी गई है।

^उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 5-10 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि पछिया हवा से तापमान अभी कम रहेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!