Ajab Gajab NewsNew To India

दूल्हे ने दहेज में मिले 5 लाख रुपये लौटाए, बोले- दुल्हन ही दहेज है, शादी की खूब हो रही प्रशंसा

The groom returned five lakh rupees received in dowry;UP: सहारनपुर जनपद में नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में मंगलवार को आई बरात में दूल्हे ने दहेज के पांच लाख रुपये लौटाकर एक रुपये और नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। दूल्हे के इस फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मनोज राणा पुत्र अजब सिंह की बेटी वंदना राणा की बरात हरियाणा के गांव सगा से मंगलवार को नगर के सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष पांच लाख रुपये की थाली लेकर दूल्हे मनोज कुमार पुत्र ऋषिपाल के पास पहुंचा तो दूल्हे ने थाली में से सिर्फ एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए थाली उठाकर टीके की सारी राशि ससम्मान लौटा दी।

 

दूल्हे मनोज कुमार व उसके पिता ऋषिपाल सिंह ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए बड़ी विनम्रता के साथ दुल्हन पक्ष को उक्त दहेज की रकम व सामान लौटा दिया। इसके साथ ही दहेज में मात्र नारियल व एक रुपया लेकर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!