Samastipur

समस्तीपुर में हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में गत वर्ष हुए एक हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर शुक्रवार को पुलिस ने डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने डुगडुगी बजा कर लोगों को इकट्ठा किया और कहा सुनो भाइयों आपके गांव केसोनू कुमार साह,मनीष कुमार,राजेश साह,भूषण साह, घुरघुर पासवान उर्फ अभिषेक रंजन हत्याकांड का आरोपी है। यह सब फरार है। 30 दिनों के अंदर इन लोगों ने कोट अथवा पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया तो इन लोगों के घरों की कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी तो के घर के सामने डुगडुगी बजाए जाने से बड़ी संख्या में गांव वालों की भीड़ जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या है हत्याकांड का मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत वर्ष 26 सितंबर को मनिहार पुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस घटना में गोलीबारी भी हुई थी। गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए थे। जिसमें मुक्तापुर पंचायत के शिवनंदपुर गांव के रंजीत चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मनियारपुर गांव के 5 लोगों को नामजद किया गया था। घटना के बाद से सभी फरार हैं। कोट ने इन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। फरार वारंटी में मनियारपुर गांव के सोनू कुमार साह,मनीष कुमार,राजेश साह,भूषण साह, घुरघुर पासवान उर्फ अभिषेक रंजन शामिल हैं।मौके पर एसआई संजय कुमार, एसआई संगीता कुमारी, एएसआई पहलाद कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!