Samastipur

दलसिंहसराय;विद्यापतिनगर में ग्रामीणों मे तेघड़ा DSP को बकरी चोर समझ बनाया बंधक,पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी

दलसिंहसराय ।विद्यापतिनगर के बंगराहा गांव में रविवार की देर रात्रि बाइक चोरी कांड के नामजद आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को बकरी चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बेगूसराय जिले के तेघड़ा DSP डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल के साथ बदसलूकी भी की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बंधक बने डीएसपी की सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वास्तविकता से अवगत कराया। पूरा मामला समझते ही ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त में आए दोनों मोटरसाइकिल चोरों की जमकर धुनाई कर दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए।

पुलिस ने सिमरी गांव निवासी सुखदेव महतो के पुत्र बीरबल कुमार  (21 वर्ष) व मनियारपुर निवासी मनोज रजक के पुत्र अंकित कुमार (22 वर्ष) का इलाज दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में कराया। फिर दोनों को अपने साथ तेघड़ा ले गई। उधर, ग्रामीणों द्वारा डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाएं जाने की सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती में तैनात विद्यापतिनगर थाने के एएसआई प्रमोद कुमार रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए।

एएसआई प्रभात रंजन ने बताया कि तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपित के घर पुलिस छापेमारी करने गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि बकरी चोरी की घटना अक्सर होती है। सिविल ड्रेस में छापामारी करने पहुंची पुलिस बल को ग्रामीण पहचान नहीं पाए और बकरी चोर समझकर घेर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और पुलिसबल को ग्रामीणों से छुड़ाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!