CareerNew To India

Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर इस लड़की ने UPSC परीक्षा में पाई सफलता,23वीं रैंक लाकर बनीं IFS

Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता है। इस एग्जाम की प्रिपरेशन करने के लिए भी कोचिंग इंस्ट्टीयूट्स में अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है। हालांकि, कुछ अभ्यर्थी कोचिंगों में महंगी-महंगी फीस में पैसा खर्च न करके बल्कि खुद तैयारी करते हैं। ऐसी ही एक शख्स का नाम है सदफ चौधरी। सदफ ने सेल्फ स्टडी के दम पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा न केवल क्रैक करी, बल्कि परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल की। आइए डालते हैं सदफ के सफर पर नजर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रूड़की से ताल्लुक रखती हैं सदफ

सदफ चौधरी से उत्तराखंड के रूड़की से ताल्लुक रखती हैं। वह रूड़की के मोहितपुर गांव की रहने वाली हैं। यहीं से उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री एनआईटी जालंधर से ली थी।

सेल्फ स्टडी से किया फैसला

सदफ यूपीएससी सिविल सेवा में जाना चाहती हैं थी तो इसलिए उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी। हालांकि उन्होंने परीक्षा के लिए किसी कोचिंग की तरफ रुख नहीं किया बल्कि उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने पूरी रणनीति तैयारी की।

ऐसे की तैयारी

सदफ ने घर पर रहकर खुद से पढ़ने के लिए सख्त नियम बनाएं। उन्होंने सबसे पहले परीक्षा की तैयारी के लिए बुक्स की लिस्ट बनाई और एक टाइमटेबल तैयार किया। यह टाइमटेबल वह था, जिसे वे किसी भी स्थिति में ब्रेक नहीं करती थीं। सारे सब्जेक्ट की पढ़ाई समय सारिणी के अनुरुप किया करती थीं। इसके अलावा, उन्होंने ज्यादा किताबें पढ़ने के बजाए सीमित बुक्स से सिलेबस पर पकड़ बनाई।

हासिल की 23वीं रैंक

अपनी इसी रणनीति पर आगे बढ़कर सदफ ने पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक और फिर मेंस परीक्षा पास की। इसके बाद आई इंटरव्यू की बारी, जिसमें भी वे सफल रहीं। एग्जाम में उन्होंने 23 रैंक हासिल की। इस रैंक के साथ वे आईएफएस अधिकारी बन गईं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!